सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आप साझेदारी में किसी काम को करेंगे, तो उससे आपको नुकसान होने की संभावना है। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आप अपने मन में ईर्ष्या की भावना ना रखें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थियों का मन किसी प्रतियोगिता में लगेगा, जिसमें वह भाग ले सकते हैं।