सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी प्रॉपर्टी मे निवेश करना बेहतर रहेगा और आपकी किसी वाहन को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी। अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा,लेकिन किसी सदस्य की सेहत में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। जो लोग नौकरी के लिए इधर घर भटक रहे हैं,उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपका धन फंस सकता है।