सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी और संतान को संस्कारों परंपराओं को बल मिलेगा। श्रेष्ठ कार्य को आप समय देंगे। आप अपनी वाणी और व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। आपके चारों ओर का वातावरण आनंदमय रहेगी। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। संग्रह में आपकी पूरे रुचि रहेगी और आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आपको योजना बनानी होगी, नहीं तो आप अपने संचय धन को काफी हद तक समाप्त कर देंगे।