सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आपका छुटपुट लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा ताकि आप अच्छा लाभ कमा सकेंगे। आपको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। आपको भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप पूरी लिखा पढी करें। यदि आप किसी से धन उतार लेंगे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।