सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों की ओर ध्यान लगाना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप मेहनत और लगन से काम करके आगे बढ़ेंगे तभी आप कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे। सेहत के प्रति सावधान रहें और यदि कोई समस्या हो,तो डॉक्टरी परमर्श अवश्य लें। व्यापार में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग आज तरक्की मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है।