सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। कामकाज में सहजता बनी रहेगी और आप अपनी योजनाओं को बनाने के प्रयास में तेजी लाएंगे। परिवार में आज किसी महत्वपूर्ण बात पर विचार विमर्श हो, तो उसमें आप बहुत ही सोच विचार कर बोले। कामकाज में आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपको मान सम्मान मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।