सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको किसी कार्य में अत्यधिक मेहनत करना पड़ेगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी अथवा कानून से संबंधित मामला है, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा। आप मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। जिसमें आपको अपने जरूरी कागजातों को संभालकर रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी संतान को कुछ जिम्मेदारियां सौपेंगे,जिन पर वह खरे उतरेंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था,तो उनको उसे चुकाना मुश्किल होगा,इसलिए आपको सावधान रहना होगा।