सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जो आत्मबल, शक्ति और नेतृत्व के प्रतीक माने जाते हैं। इस राशि के लोग आत्मविश्वासी, आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। इन्हें लोगों के बीच रहना और अपनी अलग पहचान बनाना पसंद होता है। ये दिल के साफ और उदार होते हैं, साथ ही अपने प्रियजनों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। इन्हें सम्मान और प्रशंसा पसंद होती है। हालांकि, कभी-कभी इनका अहंकार और गुस्सा इनके रिश्तों में दूरी ला सकता है, इसलिए इन्हें विनम्रता बनाए रखना जरूरी होता है। आज का राशिफल
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको सतर्कता से कदम बढ़ाने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। पहले लिया गया कोई जोखिम अब परेशानी का कारण बन सकता है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन मजबूत रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, चोट लगने की संभावना है। सरकारी कामों को टालना नुकसानदायक हो सकता है, उन्हें समय पर पूरा करें।
Mangal Uday 2026: 02 मई को मंगल होंगे उदय, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।