सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके साहस पराक्रम में वृद्धि होगी और आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलेगा। आपको लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई ऑफर हाथ लग सकता है।