सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन आप कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य से न हटें अन्यथा कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। अपने कुछ पुराने मित्रों व साथियों से मेल जोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है, जिससे वे एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको घर व बाहर किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा।