सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार से कुछ नए मित्र भी आसानी से बना पाएंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक नौकरी में कार्यरत है, उनकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आप अपने कामों को अपने जूनियर के भरोसे ना छोड़ें। विभिन्न कार्यों में आप आगे रहेंगे और ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।