सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह दिक्कत दूर हो सकती है। विदेशों से काम कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से किसी काम को लेकर मदद ले सकते हैं। आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।