सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में मनमौजी होकर कार्य करने से बचना होगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने धन को बहुत ही सोच समझकर निवेश करना होगा,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। भाई बहन आपसे किसी प्रिय वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही खटपट के कारण परेशान हो सकते हैं,लेकिन उसे आज आप जीवनसाथी से बातचीत के जरिए आसानी से समाप्त कर पाएंगे।