सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको राहत मिलेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि आपने बिना सोचे समझे अपने धन का कहीं निवेश किया, तो उसमें आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा होगा।