सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। नई योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी नौकरी के प्रयास तेज रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपको बिना सोचे समझे किसी योजना में धन लगाने से नुकसान हो सकता है। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं और आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे।