सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी और प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये लोग नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं और अपने फैसलों पर दृढ़ रहते हैं। ज्योतिष में इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इनके लिए माणिक्य रत्न लाभकारी माना जाता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे और अच्छे परिणाम भी हासिल करेंगे। कारोबार में किसी नए व्यक्ति के साथ साझेदारी की शुरुआत हो सकती है। संतान की सफलता से आपका मन गर्व और खुशी से भर जाएगा। हालांकि, किसी बड़े जोखिम में पैसा लगाने से बचें। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। घर या वाहन खरीदने की योजना भी आगे बढ़ सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।