सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुनना होगा और किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप आज दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपने यदि किसी योजना में पहले धन लगाया था, तो वह आपको अच्छा लाभ देगी।