सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों ने कुछ नए परिवर्तन किए,तो वह उनके लिए लाभदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है,लेकिन आपकी जीवनसाथी से कुछ बहसबाजी हो सकती है। सामाजिक कार्यों व भोग विलास में आप लिप्त रहेंगे। आपको अत्यधिक धन कमाने के चक्कर में किसी गलत कार्य में हाथ नहीं डालना है। आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पिताजी आपकी किसी बात को लेकर आपसे नाराज रहेंगे।