सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी संतान को शिक्षा व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें , अन्यथा दिक्कत हो सकती है। यदि आप संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आप किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े में ना पड़े।