सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने मित्रों और संबंधियों से किसी बात पर उलझ सकते हैं। परिवार में किसी पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। संतान की ओर से आपको कुछ मानसिक तनाव रहेगा,जिसके कारण बेचैनी बनी रहेगी और आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होगी। योजनाओं को ध्यानपूर्वक पूरा करने की कोशिश करें,नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। सेहत को लेकर आपको सचेत रहना होगा,नहीं तो आप किसी लापरवाही के कारण बड़ी बीमारी के शिकार हो सकते हैं।