सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रशंसा दिलाने वाला रहेगा। आपके सामाजिक उत्तरदायित्व में भी बढ़ोतरी होगी और आपको व्यापार में आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें जीवन साथी को साथ अवश्य लेकर जाए। नहीं तो आप दोनों के बीच कोई विवाद खड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बिजनेस कर रहे लोगों की लंबे समय से चल रही समस्या समाप्त होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से भय बना रहेगा।