सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने लेन-देन को चुकता करना होगा,नहीं तो कोई आपसे अपना धन वापस मांगने आ सकता है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं,लेकिन आपको अधिक व्यय करने से बचना होगा। आप यदि विदेशों से किसी व्यापार की योजना बनाएंगे,आपकी वह इच्छा पूरी अवश्य होगी और आप अपने स्वास्थ्य में चल रही गिरावट के कारण थोड़ा परेशान तो रहेंगे,लेकिन फिर भी आप अपने कामों को समय रहते पूरा कर पाएंगे।