सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और कला कौशल को बल मिलेगा, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह किसी डील को फाइनल कर सकते हैं। आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो आपके कुछ कामों में समस्या आ सकती है।