सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और कुछ शुभ कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आप उसमें चुप्पी बनाए रखें, नहीं तो कोई मामला कानूनी हो सकता है और आप अपने करीबियों से आज मेलजोल बढ़ाएंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।