सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी और आपने यदि किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा किया, तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करवा सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग महिला मित्रों से सावधानी बरते, नहीं तो वह उन्हें कोई समस्या दे सकती हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।