सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए कार्य को करने के लिए रहेगा। आपको वाहन चलाते समय अपने ध्यान एकत्रित रखना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। व्यवसाय में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करने की पूरी नीति बनाएंगे, जो बाद में आपके लिए अच्छा लाभ अवश्य देंगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को किसी बड़ी संपत्ति को खरीदने का मौका मिलेगा। यदि आप कुछ नया शुरू करने की सोच रहे है, तो उसमें आज आपको राहत अवश्य मिलेगी। विद्यार्थी अपनी परीक्षा पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।