सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। व्यवसाय में कुछ नई गतिविधियों को आप शामिल कर सकते हैं। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन किया था, तो उसे आपको पूरा करना होगा। आपका कोई काम आपके किसी परिजन की मदद से पूरा होता दिख रहा है। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं।