सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपनी आंख और कान खोल कर काम करें, नहीं तो आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे और आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। नौकरी कर रहे लोग सावधानी बरतें, नहीं तो उनकी तरक्की में कुछ बाधा आ सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बड़े नुकसान को होने से बचाना होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा और व्यापार संबंधी कामों को लेकर आप यदि किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।