सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बेवजह की चिंता के कारण समस्या होगी और आप अपने घर गृहस्थी की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या होने के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप किसी से धन उधार ना ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा।