सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। परिवार में किसी से यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति चल रही है, तो वह भी आप बातचीत के जरिए समाप्त होगी, लेकिन शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को यदि कोई जोखिम उठाना पड़े, तो उसमें बहुत ही सावधानी बरतें, नहीं तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।