सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें,नहीं तो उनको कोई शारीरिक कष्ट होने के कारण आपको उसमे समस्या होगी। भाई बहनों से आप बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है।