सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनें लेकर आने वाला है। आप अपनी चतुर बुद्धि से लोगों को आसानी से मात दे पाएंगे और कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आप आज किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपने उस धन वापस आने की संभावना बहुत कम है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी, तो आप उसे लीक ना करें, नहीं तो कोई बाहरी व्यक्ति उसका फायदा उठा सकता है।