सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण आज उन्हें जाना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। आपकी किसी गलती के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला आपको समस्या दे सकता है।