सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप कार्य क्षेत्र में किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर बहुत ही सावधानी से करें। बड़ों का साथ व सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। परिवार में भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।