सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य के प्रति अग्रसर होने के लिए रहेगा। आपके घर किसी शुभ व मंगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके किसी काम में मित्रगण आपका साहस बढ़ाएंगे और किसी यात्रा पर जाने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी और व्यावसायिक परिस्थितियों का आप पूरा लाभ उठाएंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको तनाव भी काफी हद तक कम होगा।