सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती है, लेकिन वह उनसे घबराएंगे नहीं। आपको अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपने आज कोई आवश्यक बात किसी बाहरी व्यक्ति से साझा की, तो वे उसे लीक कर सकता है। व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं।