सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। खान-पान से संबंधित यदि कोई समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आप उसपर ध्यान दें। आप अपने घर किसी नई वस्तु को लेकर आ सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी जीवनसाथी से संतान के करियर को लेकर बातचीत भी कर सकते हैं।