सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आमदनी के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। यदि आप किसी नए व्यवसाय को करना चाहते हैं,तो उसे छोटे व बड़े की भावना को मन में रखकर ना करें। आपकी तरक्की देखकर कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे,लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, इसलिए आप सावधान रहें। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है,जिसके लिए आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे।