सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है और आपको रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, क्योंकि आपके तेज को देखकर आज वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमे माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको आज दिल और दिमाग दोनों से सोचकर ही कुछ योजनाओं को बनाना होगा।