सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको उसमें जीत मिलेगी। परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको बहुत ही तोलमोल कर बोलना होगा, नहीं तो कुछ परिजन को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे, इसके लिए आपस में सलाह करके ही कोई निर्णय लें।