सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है और आपका किसी नए भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को धैर्य रखकर निपटाएं। आप भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में आपने यदि ढील दी, तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है और आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता से पूछताछ अवश्य करें। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं।