सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आशातीत सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,जैसे पेट दर्द,गैस,अपच आदि इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। समाज में आपके दायित्वों में वृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। सट्टेबाजी में जो लोग धन का निवेश करते हैं,उन्हें आज सावधान रहना होगा,नहीं तो उनका धन फंस सकता है।