सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। व्यापार में यदि आपने कोई परिवर्तन किया, तो बाद में आपको उसमें समस्या हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करेंगे, जिसके कारण आपको किसी बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकता है। संतान की नौकरी को लेकर आप परेशान थे, तो उन्हें किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे और आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें।