फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal: आज का सिंह राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

Sat, 19 Apr 2025 05:05 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaj Ka Singh Rashifal: आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह राशि  
विज्ञापन

सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी, करिश्माई और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये स्वभाव से महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव राजसी होता है और ये अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। ये दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता प्राप्त करते हैं। हालाँकि, कभी-कभी ये घमंडी और ध्यान आकर्षित करने वाले बन सकते हैं। ये लोगों का ध्यान आकर्षित करने और प्रशंसा पाने की इच्छा रखते हैं। राजनीति, अभिनय, मैनेजमेंट और प्रशासन में ये लोग बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।

ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
मा, मी, मू, में, मो, टा, टी, टू, टे  

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे निभाने की पूरी कोशिश करें। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। संतान की पढ़ाई और लिखाई को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। आपको आज कोई दातों से संबंधित समस्या हो सकती है।
विज्ञापन


उपाय:  
  • मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें तिल और गुड़ चढ़ाएं।  
  • घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।  
  • किसी जरूरतमंद को कपड़े या राशन दान करें।  
  • इस दौरान 'ऊँ सूर्याय नमः', 'ॐ भास्कराय नमः', 'ॐ आदित्याय नमः', 'ॐ भानवे नमः', 'ॐ दिवाकराय नमः' जैसे मंत्रों का जाप करना चाहिए। 


 

Vaishakh Maah Ke Upay: वैवाहिक जीवन और घर की सुख-समृद्धि में चाहते हैं वृद्धि, तो वैशाख माह में करें ये उपाय

Akshaya Tritiya 2025: पितृ दोष से मुक्ति के लिए अक्षय तृतीया पर करें इन चीजों का दान, जानें तिथि और मुहुर्त

Vaishakh Maas 2025 Upay: श्रीहरि के प्रिय वैशाख मास में करें ये चार उपाय, दूर होगी हर समस्या

विज्ञापन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें