सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनो भरा रहेगा। आपको कोई नया काम हाथ लग सकता है, जिसके कारण आपके मन में कुछ उलझने बनी रहेंगी। आपके भाई के स्वास्थ्य में कोई शारिरीक कष्ट हो सकता है, जिसे लेकर आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, नहीं तो किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आपका कोई मित्र आपको यदि किसी बिजनेस के बारे में समझाएं, तो उस पर तुरंत निर्णय लेना नुकसानदायक रहेगा।