सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आज आप अपने धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान तो रहेंगे,लेकिन फिर भी अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। संतान से आज आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है,जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आ सकता है। आज आप किसी सरकारी काम को करें तो उसके नियम व कानूनों का पूरा ध्यान रखें।