सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं,उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें। कार्यक्षेत्र में हुई किसी गलती के कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आप अपनी कामों को लेकर कोई जल्दबाजी ना दिखाएं। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होता दिख रहा है।