सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी काम के पूरा होने से थोड़ा परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। भाईचारा मजबूत रहेगा। बड़ों से आप किसी बात के लिए जिद्द व बहसबाजी ना करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत से कोई कसर नहीं छोड़नी है। बिजनेस में आपको अच्छी सफलता मिलती दिख रही है।