सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपको किसी परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। नई उपलब्धियां आपको कड़ी मेहनत के बाद ही मिलेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का उत्तरदायित्व बढे़गा,लेकिन जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है,लेकिन उन्हें अभी पुराने में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। यदि किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन किया,तो वह आपके लिए परेशानी जनक हो सकता है। आपको अपने शत्रुओं की रणनीति को समझना होगा और बुद्धि का प्रयोग करके उनसे बाहर निकलना होगा।