सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। आप कार्यक्षेत्र में किसी से धन का लेनदेन ना करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती हैं और विद्यार्थियों की अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि जागृत होगी। लेनदेन के मामले में आज आप सावधानी बरतें।